Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

6 मई 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव में आमजनों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा और मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोलने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड़ 35 लाख रूपए के शिलान्यास कार्य तथा एक करोड़ 67 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।