Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

श्रेष्टा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स को फिक्की एग्रीकल्चर अवार्ड

14 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: श्रेष्टा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स को फिक्की एग्रीकल्चर अवार्ड – फिक्कीएग्रीकल्चर सस्टेनेबल अवार्ड 2023 के तहत “फार्म स्तर पर स्थिरता की पहल” की श्रेणी में श्रेष्टा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स को पहला पुरूस्कार मिला हैं। इसके लिए श्रेस्टा के सीएओ बालासुब्रमण्यम एन को नई दिल्ली में फिक्की एग्रीकल्चर सस्टेनेबल अवार्ड 2023 पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

श्रेष्टा की जैविक खेती की पहल किसानों की आय में बढ़ोतरी  करती है , साथ ही जैव विविधता के साथ  कार्बन पृथक्करण भी सुनिश्चित करती है जिससे कार्बन क्रेडिट और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है। श्रेष्टा के अमृत मिट्टी कार्यक्रम का उद्देश्य मिट्टी में जैविक कार्बन में सुधार करना है जिससे किसानों को कार्बन क्रेडिट के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

श्रेष्टा वर्तमान में 12 राज्यों के 1100 गांवों में 35 हज़ार  से अधिक लोगों के साथ सीधे काम करता है। यह अप्रत्यक्ष रूप से इन गांवों के पांच लाख से अधिक किसानों को स्थायी कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रभावित करता है। यह संस्था  गेहूं, धान, बाजरा, दालें, तिलहन, मसाले, आदि फसलों पर कार्य करती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)