Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल के प्रियांशु पवार दो अवार्ड से सम्मानित

13 अक्टूबर 2023, इंदौर: बैतूल के प्रियांशु पवार दो अवार्ड से सम्मानित – कृषि शिक्षा के क्षेत्र में बैतूल के प्रियांशु पवार ने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,(आईसीएआर ) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2023 और बेस्ट रिसर्च पेपर इन एग्रीकल्चर 2023 के दो अवार्ड से सम्मानित किया है। प्रियांशु ,जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं ।

बता दें कि प्रियांशु के रिसर्च पेपर 12.6 NAAC रेटिंग के साथ जर्नल ऑफ आई साइंस अमेरिकन जर्नल में प्रकाशित हुए । इसमें उन्होंने कीट विज्ञान संबंधित शोध कार्य करते हुए विभिन्न फसलों में लगने वाले कीटों की रोकथाम के लिए नई तकनीक के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने कई प्रसिद्ध आलेख ,पुस्तक लेखन और रेडियो वार्ता के माध्यम से कीट प्रबंधन की जानकारी को साझा किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट ने दो अवार्ड स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2023 और बेस्ट रिसर्च पेपर इन एग्रीकल्चर 2023 से सम्मानित किया है।

इस मौके पर पद्म भूषण डॉ आर एस परोदा, सेक्रेटरी ऑफ टास, पूर्व डायरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च एजुकेशन, एंड डायरेक्टर जनरल ऑफ आईसीएआर, डॉ एस एन निगम ,फॉर्मर पीएस आईसीआरआई एसएटी हैदराबाद, डॉक्टर कमलप्रीत सिंह , एपीसी गवर्नमेंट ऑफ छत्तीसगढ़, डॉ एससी दुबे, डीजी ऑफ पीपीबी आईसीएआर नई दिल्ली, डॉ.जी.मानी सीजीएम नाबार्ड रायपुर, डॉ प्रोबिर कुमार घोष वीसी, आईसीएआर एनआईबीएसएम रायपुर उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें