Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा कृषि विवि के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को एम.एस. स्वामीनाथन अवार्ड से नवाजा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजमाता विश्वराजे सिंधिया कृषि विवि में ‘वन हेल्थ वन वल्र्ड’ विषय पर अंतरार्ष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

03 जनवरी 2024, चंडीगढ़: हरियाणा कृषि विवि के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को एम.एस. स्वामीनाथन अवार्ड से नवाजा – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को प्रतिष्ठित एम.एस. स्वामीनाथन अवार्ड से नवाजा गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित राजमाता विश्वराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में ‘वन हेल्थ वन वल्र्ड’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें सस्य विज्ञान क्षेत्र में एक वैज्ञानिक/विस्तार विशेषज्ञ के रूप में उनके कार्यों के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कनार्टक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हे यह अवार्ड देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि एम.एस. स्वामीनाथन अवार्ड के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी की ओर से सस्य विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास व विस्तार के क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर विजेता का चयन किया गया है। इसी के फलस्वरूप कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज का चयन कर उन्हें एम.ए. स्वामीनाथन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

प्रो. काम्बोज अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक है और उनके अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों, पुस्तकों और तकनीकी पत्रिकाओं में लगभग 300 शोध-पत्र व आलेख प्रकाशित हुए है। प्रो. काम्बोज का पूरे सेवाकाल के दौरान विस्तार शिक्षा का सर्वाधिक अनुभव रहा है। वे किसानों की आम समस्याओं, आवश्यकताओं और उनके आर्थिक-सामाजिक स्तर से अच्छी तरह से परिचित है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ सामूहिक रूप से अनुसंधान कार्य और विस्तार गतिविधियों में उनके अनुभव के आधार पर उनके द्वारा की गई कृषि सिफारिशें किसानों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हुई हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)