Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धानुका एग्रीटेक ने गन्ना किसानों के लिए ‘टिज़ॉम’ हर्बिसाइड लॉन्च किया

23 सितम्बर 2023, नई दिल्ली: धानुका एग्रीटेक ने गन्ना किसानों के लिए ‘टिज़ॉम’ हर्बिसाइड लॉन्च किया – कृषि रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने एक नया हर्बिसाइड ‘टिज़ोम’ पेश किया है जो किसानों को गन्ने की फसल में खरपतवार को नियंत्रित करने और गन्ने की खेती से कृषि लाभप्रदता बढ़ाने में मदद करेगा।

जापानी कंपनी निसान केमिकल कॉरपोरेशन के सहयोग से धानुका एग्रीटेक ने हर्बिसाइड ‘टिज़ोम’ को लॉन्च किया गया हैं। हर्बिसाइड टिज़ोम किसानों को सर्वोत्तम समाधान प्रदान करने और उनकी आय बढ़ाने में भी मदद करेगा ।

धानुका हर्बिसाइड टिज़ॉम

धानुका कंपनी के प्रेसिडेंट श्री धानुका ने कहा, “6 जैविक, 2 हर्बिसाइड और 1 कीटनाशक के लॉन्च के बाद, भारतीय किसानों की जरूरतों को पूरा करने और फसल देखभाल उत्पाद में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर धानुका के लक्ष्य व विश्वास को दर्शाता हैं। कंपनी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में पेश किया गया हर्बिसाइड टिजॉम 10वां उत्पाद हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

टिजोम के बारे में जानकारी बताते हुए धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के राष्ट्रीय विपणन प्रमुख मनोज वार्ष्णेय ने कहा, “गन्ने के पौधों को खरपतवारों से बचाने और अधिकतम विकास और उपज सुनिश्चित करने के लिए चयनात्मकता महत्वपूर्ण है। ऐसी अनूठी पेशकश भारतीय किसानों की जरूरत है और धानुका में हम किसानों को सही समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।″

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

धानुका में हर्बिसाइड्स के वरिष्ठ पोर्टफोलियो (निवेशो के समूह) मैनेजर अमित मिश्रा ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए और कहा कि टिज़ोम भारतीय गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी बाधा को खत्म कर देगा, और फसल प्रबंधन को सरल बना सकता है और उत्पादकता बढ़ा सकता है।

जापान की कंपनी निसान केमिकल कॉरपोरेशन की ओर से, निसान एग्रो टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ आर के यादव और निसान केमिकल कॉरपोरेशन के इंटरनेशनल बिजनेस हेड यासुहिको टेराओका ने भविष्य में भी भारतीय किसानों को समर्थन देने के लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कंपनी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के किसानों के लिए टिज़ोम पेश किया है और जल्द ही अन्य राज्यों में भी प्रवेश करेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )