Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

क्लास इंडिया ने श्रीराम कन्नन को अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया

02 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: क्लास इंडिया ने श्रीराम कन्नन को अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया – जर्मन कृषि मशीनरी निर्माता क्लास (CLAAS) एग्रीकल्चरल मशीनरी प्रा. लि. ने श्रीराम कन्नन को क्लास इंडिया का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

श्रीराम कन्नन के पास 25 वर्षों से अधिक का व्यापक उद्योग अनुभव है और वह भारत में क्लास  के संपूर्ण संचालन के सीईओ और एमडी की भूमिका में पदोन्नत होने से पहले क्लास इंडिया के प्रबंध निदेशक के रूप में विनिर्माण कार्यों का नेतृत्व कर रहे थे। 2014 में क्लास इंडिया में शामिल होने से पहले उन्होंने बॉश (पूर्व में mico), कुर्लोन लिमिटेड लैप इंडिया के साथ भी विभिन्न पदों पर काम किया हैं।

प्रबंध निदेशक, श्रीराम कन्नन ने कहा, “मुझे क्लास इंडिया के लिए सीईओ और एमडी का पद संभालने की खुशी है। मैं क्लास के भारतीय बाजार संचालन का नेतृत्व करने और इसके विकास के अगले स्तर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं ।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अपनी नई भूमिका में श्री कन्नन कम लागत वाले आयात से निपटने और स्थानीय स्तर पर नए उत्पादों का विकास एंव उनको लॉन्च करेंगे । संक्षेप में कहें तो क्लास इंडिया का कारोबार बढ़ाने पर इनका मुख्य फोकस होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

क्लास इंडिया का मुख्यालय बेंगलुरू में हैं। यह पिछले तीन दशकों से अधिक समय से भारत में और दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य-पूर्व अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के बाजारों में अपनी सेवा प्रदान कर रहा है ।  क्लास कंपनी का दक्षिण एशिया में एक मजबूत वितरण नेटवर्क भी है, जो 10 हजार से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है ।

क्लास ने भारत में क्रॉप टाइगर कंबाइन हार्वेस्टर का निर्माण शुरू किया, जो टैंगेंशियल एक्सियल फ्लो (TAF) थ्रेशिंग तंत्र पर आधारित है, जिसे विशेष रूप से भारतीय किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों, विशेष रूप से मैन्युअल कटाई के कारण होने वाले अनाज के नुकसान को संबोधित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। भारत में क्लास अपनी “मेक इन इंडिया” पहल के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि यह भारतीय किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादों में नवाचार करता रहा है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)