Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धनेशा क्रॉप साइंस की इंदौर में लांचिंग

21 मई 2023, इंदौर (कृषक जगत) । धनेशा क्रॉप साइंस की इंदौर में लांचिंग – गत दिनों इंदौर में कृषि आदान की नई कम्पनी धनेशा क्रॉप साइंस प्रा. लि. की लांचिंग की गई। इस मौके पर कम्पनी के एमडी श्री धर्मेंद्र गुप्ता, बिजनेस हेड (सेन्ट्रल जोन) श्री एस.एस. जावला, सलाहकार श्री एन. के. शर्मा, स्टेट हेड श्री राधेश्याम यादव, एमपी, गुजरात और छत्तीसगढ़ के रीजनल हेड सहित बड़ी संख्या में वितरक उपस्थित थे।

750 चैनल पार्टनर

इस मौके पर एमडी श्री गुप्ता ने कहा कि गत 5 मई को दिल्ली में धनेशा क्रॉप साइंस के उदय के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल में लांचिंग की गई। अब मध्य क्षेत्र में इंदौर में इसकी शुरुआत की जा रही है। धनेशा संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ है धन के देवता अर्थात् कुबेर। श्री गुप्ता ने कहा कि अगले 2-3  साल में 10 राज्यों में विस्तार दिया जाएगा। पहले साल उत्तर भारत में हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान तथा मध्य भारत में मप्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में शुरुआत की गई है। 750 चैनल पार्टनर नियुक्त हो चुके हैं।

60 उत्पादों का  पोर्टफोलियो

श्री गुप्ता ने कहा कि हम किसानों को भारत में निर्मित उच्च कोटि के उत्पाद जैसे कीटनाशक, फफूंदनाशक, खरपतवार नियंत्रक दवाइयों के अलावा कृषि उपयोगी सूक्ष्म तत्व जैव उत्तेजक पीजीआर आदि उनके निकटतम बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध कराएंगे। उत्पाद निर्माण इकाई की प्रक्रिया पूर्ण होने पर पूरे देश में अन्य राज्यों में चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे और इसे अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार तक ले जाएंगे। फि़लहाल 60 उत्पादों का  पोर्टफोलियो रहेगा, लेकिन जिन क्षेत्रों में सोयाबीन, कपास, मक्का, गेहूं, धान, गन्ना आदि फसलें ली जाती हैं, वहां बिजाई से लेकर कटाई के पूर्व तक लगने वाले कीटनाशकों की आपूर्ति की जाएगी। पोषक तत्वों का पोर्ट फोलियो भी अलग से बनाया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके पूर्व श्री जावला ने कम्पनी की विकास यात्रा को लेकर अपने विचार रखे और अल्प सूचना पर पधारे सभी वितरकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान म.प्र., गुजरात और छ.ग. के रीजनल हेड ने अपनी टीम के साथ परिचय दिया। श्री एन.के. शर्मा ने कहा कि कई कंपनियों को स्थापित होने में 5 साल लग जाते हैं, लेकिन धनेशा क्रॉप ने मात्र 5 माह में शुरुआत कर दी। इस मौके पर एक वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें