Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

बगीचे में कुंदरू लगाना चाहते हैं, कृपया तकनीकी बतायें।

शिवशंकर यादव

26 मार्च 2024, भोपाल: बगीचे में कुंदरू लगाना चाहते हैं, कृपया तकनीकी बतायें – कुंदरू एक बहुत उपयोगी तथा नगदी सब्जी फसल है। एक बार लगाने के बाद बेल 4-5 वर्ष तक फल देती है। केवल रखरखाव की जरूरत होती है। आपके क्षेत्र में कुंदरू की पैदावार होती है। आप भी लगायें परन्तु निम्न तकनीकी भी अपनायें।

उत्तम जल निकास वाली दोमट भूमि इसके लिये उपयुक्त है।

इसको जून-जुलाई तथा फरवरी-मार्च दोनों मौसम में लगाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लता की कटिंग से नया रोपण किया जाता है। 25-30 से.मी. लम्बी जिसकी मोटाई छोटी उंगली के समान है उपयुक्त होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

3&3 मीटर दूरी पर 30&30&20 से.मी. के गड्ढे तैयार कर लें उसमें 10 किलो गोबर खाद भरें।

उर्वरकों में प्रति बेल 50 ग्राम यूरिया, 100 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट तथा 10 ग्राम म्यूरेट ऑफ पोटाश डालें।

उन्नत किस्म जैसे एसी 5, एसी 48, आई.आई. व्ही.आर. सी1 एवं 2 का विकास किया गया है।

बेलों को सहारा देने के लिए तार का मंडप तैयार करें ताकि बेलों का विकास अच्छा हो और 2-4 साल तक उत्पादन मिलता रहे।

ग्रीष्मकाल में 5-7 दिनों के अंतर में सिंचाई करें।

फलन लगातार 8-9 माह तक होता है। 3-4 दिनों के अंतर से तुड़ाई करें ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)