Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैं पालक लगाना चाहता हूं कब लगाना चाहिये। विस्तार से तकनीकी बताएं।

– रामसिंह कुशवाह, गाडरवाड़ा

23 अक्टूबर 2021, समस्या- मैं पालक लगाना चाहता हूं कब लगाना चाहिये। विस्तार से तकनीकी बताएं –

समाधान– पत्तेदार सब्जियों में पालक का विशेष स्थान है। यह विभिन्न प्रकार के विटामिन से भरपूर आरोग्यवर्धक सब्जी है जो वर्ष भर पैदा की जाती है। आप निम्न बिंदुओं पर ध्यान दें।द्य सभी प्रकार की भूमि में पैदा की जा सकती है। परंतु अधिक जल में पनप नहीं पाती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • जातियों में पूसा भारती,पूसा हरिता, आलग्रीन, पूसा ज्योति इत्यादि मुख्य है।
  • 20 गाड़ी गोबर खाद के साथ 87 किलो यूरिया 250 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 66 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की दर से डालें।
  • यूरिया को तीन भागों में बांटकर उपयोग करने से अच्छा लाभ मिलता है।
  • 25-30 किलो बीज/हे.।
  • बुआई के 4 सप्ताह बाद से कटाई की जा सकती है। इसके बाद 15-20 दिनों के अंतर से कटाई करें।