Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

भिण्डी की बसन्त में लगाई जाने वाली नवीनतम जातियों की जानकारी दें

किशन सिंह

20 जनवरी 2024, भोपाल: भिण्डी की बसन्त में लगाई जाने वाली नवीनतम जातियों की जानकारी दें – भिण्डी की नई जातियों में प्रमुख है चंचल, कोमल, निर्मल तथा बरगुन्डी हैं चंचल जाति  की भिण्डी 15 से 20 से.मी. लम्बी रहती हैं और यह बोनी के 40-45 दिन बाद पहले मुख्य तने तथा बाद में टहनियों पर फलती है। यह पीले मोजेक वाइरस के प्रति सहनशील है।

कोमल जाति की भिण्डी 10-20 से.मी. लम्बी रहती है और यह बुआई के 48-50 दिन बाद फलने लगती है। यह जाति पीले मोजेक वायरस तथा भभूतिया रोग के प्रति सहनशील रहती है।

निर्मल जाति की फलियों की लम्बाई भी 10-12 से.मी. रहती है और यह बुआई के 38 से 40 दिन बाद ही फलने लगती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बरगुन्डी जाति की पत्तियां तो हरी रहती हैं। परंतु तना, शाखायें तथा पत्ती की शिरा तथा फलियां बरगुन्डी रंग की रहती है। मिट्टी की लम्बाई 12 से 18 से.मी. तक रहती है। पकाने पर इसका रंग हरा हो जाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)