Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या: गुलाब के अच्छे उत्पादन की तकनीकी बतायें

01 दिसम्बर 2023, भोपाल: समस्या: गुलाब के अच्छे उत्पादन की तकनीकी बतायें – समाधान: गुलाब में उपयुक्त पुष्प उत्पादन हेतु प्रति वर्ष छंटाई करना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन छंटाई उपयुक्त समय पर ही की जानी चाहिये और इसका समय अक्टूबर का द्वितीय सप्ताह है। इससे पूर्व और बाद में छंटाई करने का प्रतिकूल असर पुष्प उत्पादन पर पड़ता है। पौधों की छंटाई भूमि सेलगभग 45 सेंमी. ऊपर से की जाती है। गुलाब के खेतों में गोबर की सड़ी हुई खाद 10 टन प्रति हेक्टेयर के अलावा 100 से 200 ग्राम कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट प्रत्येक चार पौधों के समूह के हिसाब से छटाई के बाद दो बार में दी जाए। आधी मात्रा छंटनी के तुरन्त बाद तथा इसके 20 दिन बाद। फास्फोरस तथा पोटाश को भी प्रारम्भ में ही दे देना चाहिये। पौधों पर 2 भाग यूरिया, 1 भाग डी.ए.पी., 1 भाग पोटेशियम फॉस्फेट तथा 1 भाग पोटेशियम नाइट्रेट के मिश्रण को 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर जनवरी में अंतिम सप्ताह से फूल आने तक 10 दिन के अंतराल पर छिड़काव करने से फूल उत्पादन में अच्छी वृद्धि होती है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile