Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

कटहल में बहुत कम फूलों में ही फल लगते हैं, क्या कारण है?

26 दिसम्बर 2023, भोपाल: कटहल में बहुत कम फूलों में ही फल लगते हैं, क्या कारण है? – कटहल के पौधों में नर व मादा फूल अलग-अलग होते हैं। सिर्फ मादा फूलों में ही फल लगते हैं नर फूलों में नहीं। कम फूलों में फल लगने का यही कारण है।

नर फूल पौधे की नई कोमल टहनियों में लगते हैं पत्ती के साथ या मादा फूलों के ऊपर लगते हैं। नर फूलों में पीले चिपचिपे परागकण देखे जा सकते हैं। जिनसे मीठी सुगंध निकलती है, जिसमें कीट आकर्षित होते हैं। यह 5 से 10 से.मी. लंबे व 2.0 से 4.5 से.मी. चौड़े रहते हैं। इनमें बांझ फूल भी रहते हैं।

मादा फूल नर फूलों से बढ़े रहते हैं वह मोटे व छोटे डंठल से पौधे की पुरानी शाखाओं तथा मुख्य तने से निकलते हैं। ये बेलनाकार, 5 से 15 से.मी. लंबे व 3.0 से 4.5 से.मी. चौड़े रहते हैं। मादा फूल ही फल में परिवर्तित होते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)