Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

किसान भाई इस सप्ताह क्या करें

29 मार्च 2022,  किसान भाई इस सप्ताह क्या करें  –

गेहूं
  • तापक्रम की अधिकता को देेखते हुए आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करें। सिंचाई तब करें जब हवा न चल रही हो।
  • गेहूं की फसल पकने की अवस्था में हो और बीज उत्पादन लेना हो तो खेत से दूसरी प्रजाति के पौधों को उखाड़ कर अलग कर दें।
  • गेहूं के खेत में चूहों के आक्रमण की संभावना है। निगरानी करते रहें। चूहा होने पर बिलों को चिन्हित कर गीली मिट्टी से बंद करेें। दूसरे दिन जो बिल खुलें मिलते हैं उनके मुहाने पर मूसक नाशक विषैला चुग्गा रखें। तीसरे दिन जो भी चूहे मृत पाये जाते हैं उन्हे मिट्टी में गाड़ दें।
  • मौसम को ध्यान में रखते हुए गेहूं की फसल में रोगों, विशेषकर रतुआ की निगरानी करते रहें। काला, भूरा रतुआ आने पर फसल में डाइथेन एम-45/5 ग्राम या कार्बेन्डाजिम/1.0 ग्राम अथवा प्रोपिकोनाज़ोल/1.0 ग्राम/लीटर पानी में मिलाकर छिडक़ाव करें।
चना
  • परिपक्वतानुसार चने की कटाई करें एवं उचित भण्डारण की व्यवस्था करें।
सब्जियां
  • इस सप्ताह तापमान को देखते हुए किसानों को सलाह है कि भिंडी की अगेती बुवाई हेतु ए-4, परभनी क्रांति, अर्का अनामिका आदि किस्मों की बुवाई हेतु खेतों को पलेवा कर देसी खाद डालकर तैयार करें। बीज की मात्रा 10-15 कि.ग्रा. एकड़।
पशु पालन
  • पशुओं में खुरपका-मुहपका व भेड़ों में फड़किया रोग का टीका लगवाएं।
  • बरसीम की फसल की चारा हेतू कटाई 20 दिनों के अंतराल पर करें तथा प्रत्येक कटाई के बाद सिंचाई करें।
  • इस तापमान में मक्का चारे के लिए (प्रजाति- अफ्रीकन टाल) तथा लोबिया की बुवाई की जा सकती है।

– जवाहर लाल नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र, जबलपुर

महत्वपूर्ण खबर: हरदा में खुलेगा प्रदेश का तीसरा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस : श्री पटेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile