Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ‘इंटरनेट सेवा’ से धान बेचने में नहीं होगी परेशानी

23 नवम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ‘इंटरनेट सेवा’ से धान बेचने में नहीं होगी परेशानी – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान एक नवम्बर से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की है। इस वर्ष किसानों को सामान्य टोकन के साथ-साथ टोकन तुहंर हाथ ‘एप’ के जरिए भी टोकन धान विक्रय की सुविधा दी गई है। धान विक्रय संबंधी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ वनांचल ग्राम कोहकामेटा, सोनपुर और बासिंग में वी-सेट के माध्यम से हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कर एक नही पहल की शुरूआत की है।

गौरतलब है कि नारायपुर वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्र हैं जहां नेटवर्क की समस्याएं बनी रहती है, ऐसी स्थिति में नारायणपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नेटवर्क की समस्याओं से निजात पाने जिले के दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र के पंचायतों में वी-सेट इंटरनेट से जोडक़र सामान्य सेवा केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, इससे इन पंचायतों में बगैर समस्या के हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की सुविधा जारी रहेगी। सीएससी के माध्यम से पंचायतों में आय, जाति, निवास सहित अन्य दस्तावेज भी बनाने का काम जारी है।

जिला प्रशासन की पहल पर जिले की 3 ग्राम पंचायतों कोहकामेटा, सोनपुर और बासिंग में वी-सेट लगाया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गांवों के किसानों से बात करने पर उन्होंने बताया कि वी-सेट लगने से गांव के किसानों को अब धान का टोकन प्राप्त करने सहित शासन की अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा लोक सेवायें नागरिकों को आसानी से प्राप्त होगी। गांवों में आधार पंजीयन केन्द्र भी प्रारंभ होंगे, जिससे ग्रामीणों को आधार पंजीयन, सुधार की सुविधा भी प्राप्त होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: अंकुर सीड्स का नया मोटा हाइब्रिड धान- 6077 लांच