Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अंकुर सीड्स का नया मोटा हाइब्रिड धान- 6077 लांच

22 नवम्बर 2022, रायपुर । अंकुर सीड्स का नया मोटा हाइब्रिड धान- 6077 लांच – देश की प्रमुख बीज उत्पादक कंपनी अंकुर सीड्स प्रा.लि. के उत्कृष्ट धान बीज, सब्जी बीज एवं गेहूं बीज से छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के सभी किसान भाई अच्छा लाभ कमा रहे हैं।

इसी तारतम्य में कंपनी के रीजनल मैनेजर श्री एच.एस. बगाडे ने कृषक जगत के प्रेमप्रकाश सुल्लेरे को बताया कि छ.ग. के किसान भाई मोटे धान लगाने के प्रति ज्यादा प्रेरित रहते हैं। इसी को देखते हुए अंकुर सीड्स ने हाइब्रिड प्रजाति में मोटे धान 6077 बीज लांच किया है। 

श्री बगाडे ने बताया कि यह धान बीज मध्यम अवधि का है जो लगभग 122 से 127 दिन में पककर तैयार हो जाती है। कंपनी ने छ.ग. के सभी जिलों में संकर धान 6077 का फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित भी किया है। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के भटगांव में ढेलकाडी के पास एक विशाल फसल प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 से अधिक प्रगतिशील कृषक एवं 25 से ऊपर विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया। अंकुर सीड्स के इस हाइब्रिड धान 6077 को सभी किसान भाईयों ने सराहा और आने वाले खरीफ सीजन में ज्यादा से ज्यादा लगाने को कहा है। अंत में कंपनी के एरिया मैनेजर श्री प्रदीप द्विवेदी, टेरिटरी मैनेजर श्री सुनील पाण्डे एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री विनोद खेडिकर ने किसानों को हाइब्रिड धान 6077 की खूबियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: एमपी फार्मगेट एप से किसानों को उपज बेचना हुआ आसान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें