Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

शक्तिवर्धक हाइब्रिड मूंग बीजों की विशेषताएं

02 अप्रैल 2024, इंदौर: शक्तिवर्धक हाइब्रिड मूंग बीजों की विशेषताएं – प्रतिष्ठित बीज कम्पनी शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स प्रा. लि. के पास सभी फसलों के लिए बीजों की लम्बी श्रृंखला है। इनमें मूंग की कई किस्में भी शामिल हैं, जो न केवल कीटों, बल्कि रोगों के प्रति भी सहनशील है। इस कारण जहाँ किसानों की लागत कम होती है, वहीं पैदावार भी अधिक होती है। इसलिए किसानों में शक्तिवर्धक के हाइब्रिड मूंग सीड्स लोकप्रिय हैं। आइये जानते हैं मूंग की इन किस्मों की विशेषताएं।

विराट गोल्ड – यह  शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स  द्वारा विकसित  मूंग की ऐसी किस्म है, जो पीला मोजेक वायरस के प्रति अधिक सहनशील है। इसका पौधा सीधा और मोटा  होकर  ऊंचाई 50-60  सेमी तक होती है, फलियां गुच्छों में लगती है। फलियों में दानों की संख्या 12-15 तक होती है। दाना  चमकदार और हल्का हरा होता है। इसके  एक हज़ार दानों का वजन 50-55  ग्राम होता है।

विराट – पीला  मोजेक वायरस के प्रति सहनशील यह किस्म जायद (ग्रीष्म) एवं  खरीफ मौसम के लिए उपयुक्त है। इसकी भी फलियां गुच्छों में लगती है और दाना चमकदार और हरा होता है। एक फली में दाने 12-14 तक होते हैं। इसकी उपज अन्य किस्मों से 7 से लेकर 20 प्रतिशत तक अधिक होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विराट शक्ति – यह विकसित मूंग किस्म फफूंदी और पीला मोजेक वायरस दोनों के प्रति सहनशील है। पौधा फैला हुआ और करीब 65 सेमी ऊंचा रहता है। फलियां लम्बी, एक फली में दानों की संख्या  13-14 होने के साथ ही चमकदार और भारी  होते हैं। यह किस्म 60-65  दिन में पक जाती है। यह अधिक पकने पर भी चटकती नहीं है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विराट सुपर – इसका पौधा करीब 45 सेमी ऊंचा, घना और प्रचुर शाखाओं वाला होता है।  फलियां लम्बी, मोटी और चमकदार होती है। दाने हरे होते हैं। इसमें रोग सहनशीलता अधिक होती है। यह किस्म 68-70  दिन में पक जाती है। यह गर्मी (जायद ) और खरीफ दोनों फसल के लिए उपयुक्त है। इसके 1000  दानों का वजन 44 ग्राम होता है। जायद की फसल 60-65  दिन में पक जाती है।

एसवीएम 55 – मूंग की  यह किस्म भी पीला  मोजेक वायरस के प्रति सहनशील  होती है। इसका पौधा घना और अधिक शाखाओं वाला होता है। इसका  दाना हरा, चमकदार और छोटे आकार का होता है। इसमें 40  दिनों में फूल आना शुरू हो जाते हैं। यह किस्म 50-60  दिन में पक जाती है, इसलिए जायद में बुआई के लिए उपयुक्त है।  \

एसवीएम 66 – मूंग की यह विकसित किस्म पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील है। इसका पौधा मजबूत ,सीधा और मध्यम ऊंचाई का होता है। इसका दाना चमकदार और हल्का हरा होता है। 1000  दानों का वजन 38 ग्राम होता है। 60-65  दिन में पकने वाली यह किस्म जायद और खरीफ दोनों मौसम के लिए उपयुक्त है।

एसवीएम 88 – शक्तिवर्धक हाइब्रिड सीड्स की यह विकसित किस्म है, जिसका पौधा सीधा और करीब 55  सेमी तक ऊंचा होता है। इसका दाना मोटा,हरा और चमकदार होता है। इसके 1000  दानों का वजन 29  ग्राम होता है। पकने पर फलियां काले -भूरे रंग की हो जाती है। यह गर्मी और खरीफ दोनों मौसम में  बुआई  के लिए उपयुक्त है।

एसवीएम 98 – पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील इस किस्म का पौधा सीधा लेकिन कम ऊंचाई का होता है, जबकि दाना छोटा, हरा और चमकदार होता है।  इसकी भी फलियां पकने पर काले-भूरे रंग की हो जाती है। यह किस्म गर्मी और खरीफ दोनों ही मौसम में  बुआई  के लिए उपयुक्त है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)