Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मूंग की कटाई, मड़ाई एवं भण्डारण कैसे करे

11 अप्रैल 2024, भोपाल: मूंग की कटाई, मड़ाई एवं भण्डारण कैसे करे – मूंग की फसल की जब 75-80 प्रतिशत फलियाँ पक जायें तो हंसिया की सहायता से कटाई कर लें तथा फसल को एक दो दिन के लिये खेत में ही सूखने के लिये छोड़ दें। विलम्ब से कटाई करने पर फलियाँ चटक जाती हैं। कटाई के पश्चात मड़ाई करें तथा दानों को तब तक धूप में सुखायें जब तक उसमें नमी 12 प्रतिशत से कम रह जाये। तत्पश्चात दानों को स्वच्छ एवं सूखे स्थान पर भण्डारित करें। उपरोक्त विधि का प्रयोग करने पर किसान मूँग एवं उर्द की अच्छी फसल उगा सकते हैं तथा प्रति हेक्टेयर 12-14 क्विंटल तक उपज प्राप्त कर सकते हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile