Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

705 आरएईओ और 67 एसएडीओ का हुआ चयन

कृषि विभाग में भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन शिविर प्रारम्भ

29 मार्च 2022, भोपाल ।  705 आरएईओ और 67 एसएडीओ का हुआ चयन – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने चयनित कृषि अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा है कि मैदानी अमले में वृद्धि किसान के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक होगी। संचालक कृषि श्रीमती प्रीति मैथिल नायक के मार्गदर्शन में 772 चयनित अधिकारियों के अभिलेख सत्यापन का कार्य 23 मार्च से प्रारंभ हुआ है। सत्यापन का कार्य आगामी 28 मार्च तक चलेगा। सत्यापन के बाद विभाग में शीघ्र ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी। श्री पटेल ने कहा है कि विभाग में भर्ती से कृषि स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

संचालक कृषि ने बताया है कि विभाग द्वारा 705 ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों और 67 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की भर्ती की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र में अभिलेख सत्यापन के लिए नव-नियुक्त अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। सत्यापन की प्रक्रिया 28 मार्च तक चलेगी। इस संबंध में सभी को अवगत करा दिया गया है।

अभिलेखों का सत्यापन के लिए अधिकारियों के 5 दल बनाये गए हैं। सत्यापन में सहूलियत के लिए अलग अलग चरणों में सॉफ्टवेयर के माध्यम से एंट्री की जा रही है। वेटिंग में बैठने पर पहले चरण की एंट्री। दूसरे चरण में कैंपस में प्रवेश। तीसरे चरण में बायो मैट्रिक टेस्ट और सत्यापन कक्ष में प्रवेश। चौथे चरण में सत्यापन पूर्ण होने की एंट्री की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: हरदा में खुलेगा प्रदेश का तीसरा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस : श्री पटेल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें