Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

एक देशी गाय से 30 एकड़ में होगी खेती

10 जून 2022, मन्दसौर । एक देशी गाय से 30 एकड़ में होगी खेती – प्राकृतिक खेती पद्धति अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, मन्दसौर में किया गया। प्रशिक्षण गुजरात से आये मास्टर ट्रेनर श्री ए. आई. पठान द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में मन्दसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि मन्दसौर जिले में लहसुन, संतरा, अफीम आदि सभी प्रकार की फसलें लगाई जाती हैं तथा यहां के कृषक काफी प्रगतिशील होकर नई तकनीकों को अंगीकृत करने में काफी आगे हैं।

प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने अपने उद्बोधन में देशी गाय की महत्ता को स्पष्ट करते हुए उसके लाभ के बारे में बताया कि गाय का दूध तो बोनस है असली फायदा तो गाय के गोमूत्र और गोबर से होता है। मास्टर ट्रेनर श्री पठान द्वारा एक गाय से 30 एकड़ में प्राकृतिक खेती कैसे की जावें, इसकी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों से सांझा की। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में प्रायोगिक रूप से जीवामृत, नीमास्त्र आदि बनाने की क्रिया विधि का डैमो किया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि डॉ. आनंद कुमार बड़ोनिया सहित संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ उन्नत कृषक भी उपस्थित थे।