एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी चाहिए? आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त, जल्द करें अप्लाई  

04 अगस्त 2026, भोपाल: कृषि यंत्रों पर सब्सिडी चाहिए? आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त, जल्द करें अप्लाई – मध्यप्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने एवं कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक निर्धारित अवधि में आवेदन कर शासन की अनुदान योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सिवनी के सहायक कृषि यंत्री ने जानकारी देकर बताया कि हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर, सीड ट्रीटिंग ड्रम एवं जीरो टिल सीड-कम-फर्टिलाइज़र ड्रिल कृषि यंत्रों के लिए 27 जुलाई 2026 से 04 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इन आवेदनों की लॉटरी प्रक्रिया 05 अगस्त 2026 को संपादित की जाएगी।

इन यंत्रों के लिए आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा। हैप्पी सीडर हेतु 5,250 रूपये, स्मार्ट सीडर हेतु 4,550 रूपये, क्लीनर कम ग्रेडर हेतु 6,350 रूपये, सीड ट्रीटिंग ड्रम हेतु 2,200 रूपये तथा जीरो टिल सीड-कम-फर्टिलाइज़र ड्रिल हेतु 3,550 रूपये की धरोहर राशि निर्धारित की गई है। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों एवं धरोहर राशि सहित आवेदन करें। साथ ही बताया गया है कि इन कृषि यंत्रों के क्रय के लिए किसानों को न्यूनतम ब्याज दरों पर जिला सहकारी बैंक, सिवनी से ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture