Uncategorized

रिलायंस फाउंडेशन की – जानकारी ने दिलाई उगरा रोग से निजात

Share

सीहोर। श्री यशवंत सिंह ठाकुर ग्राम मोगली के मार्जिनल किसान हैं। वे रबी सीजन में गेहूं व चने की फसल लेते हैं। कुछ वर्षों से वे चने में लगने वाले उगरा रोग से परेशान थे। जिससे उन्हें 50 से 70 प्रतिशत तक नुकसान होता था।
उन्होंने रेडियो पर रिलायंस फाउंडेशन का किसान संदेश कार्यक्रम सुना, कृषि समाचार पत्र में प्रकाशित किसानों की सलाह को पढ़ा, फिर वे फाउंडेशन के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इन माध्यमों से मिली कुछ जानकारियों को उन्होंने अपनी खेती में प्रयोग किया, जिससे उन्हें लाभ मिला। तब उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन की हेल्पलाइन पर विशेषज्ञों से चने के उगरा रोग के बारे में चर्चा की। इस रबी सीजन में विशेषज्ञों द्वारा दी गई सलाहनुसार बीज उपचार किया। परिणामस्वरूप गत वर्षों की तुलना इस वर्ष यह समस्या 15-20 प्रतिशत ही रह गयी। इसी तरह विशेषज्ञों की सलाह पर गेहूं में तीन सिंचाई की व यूरिया का छिड़काव किया। इस वर्ष रबी में उन्हें चने में ढाई क्विंटल प्रति एकड़ तथा गेहूं में 4 क्विंटल प्रति एकड़ अधिक उत्पादन मिला। अब वे रिलायंस फाउंडेशन की विभिन्न माध्यमों से मिल रही जानकारी को अन्य किसानों के साथ भी शेयर करते हैं।

कोरोना संक्रमण के कारण भारत मैं लॉक डाउन किसानों पर भारी

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *