State News (राज्य कृषि समाचार)

खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय में विश्व दलहन दिवस मनाया

Share

11 फरवरी 2022, इंदौर । खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय में विश्व दलहन दिवस मनाया – खरपतवार अनुसंधान  निदेशालय ,जबलपुर में विश्व दलहन दिवस मनाया गया। इस वर्ष दलहन दिवस का विषय ‘ दलहनी फसलों द्वारा टिकाऊ कृषि कृषि खाद्य प्रणाली हेतु युवाओं को सशक्त बनाना’ था। इस अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी और संवाद कार्यक्रम में आसपास के गांवों के करीब 60 किसान शामिल हुए।

सर्वप्रथम निदेशालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ आरपी दुबे ने अपने व्याख्यान में किसानों को दलहनी फसलों के उन्नत उत्पादन हेतु उचित किस्म के बीजोपचार ,खरपतवार,कीट व्याधि प्रबंधन और पोषक तत्व प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं निदेशक डॉ  जेएस मिश्र ने मानव स्वास्थ्य पर दलहनी फसलों की महत्ता पर प्रकाश डाला।  मृदा ,पशु एवं पर्यावरण पर दलहनी फसलों की उपयोगिता बताई।  डॉ मिश्र ने कहा कि रोज के भोजन में दलहनी खाद्य पदार्थ अति महत्वपूर्ण है। इससे शरीर को सम्पूर्ण पोषण मिलता है। मृदा स्वास्थ्य हेतु दलहनी फसलों पर फसल चक्र के रूप में खेती में समावेश से मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम संयोजक और प्रधान वैज्ञानिक डॉ पीके सिंह ने बताया कि कई वर्षों से गांवों में चलाए जा रहे ‘मेरा गांव , मेरा गौरव ‘ और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को दलहनी फसलों की जानकारी दी जा रही है। किसान भी कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली दलहनी फसलें उगाकर और विविधीकरण को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। कम लागत में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। किसान बॉयोटेक हब के अंतर्गत आयोजित किसान गोष्ठी एवं संवाद में आसपास के गांवों के 60 किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ वीके चौधरी ने किया।

महत्वपूर्ण खबर: मिर्च निर्यात की संभावनाएं तलाशने आया मसाला बोर्ड

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *