State News (राज्य कृषि समाचार)

खरगोन मंडी में हुई 12 हजार क्विंटल कपास की आवक

Share

03 नवम्बर 2020, खरगोन। खरगोन मंडी में हुई 12 हजार क्विंटल कपास की आवक  लगातार तीन दिनों तक कपास मंडी बंद होने से सोमवार को स्थानीय कपास मंडी में कपास की बंफर आवक हुई है। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि सोमवार को खरगोन कपास मंडी में कुल 1025 वाहन व 215 बैलगाड़ी नीलामी के लिए आई। इस दौरान कुल 12 हजार क्विंटल कपास की आवक हुई। सोमवार को कपास का अधिकतम भाव 5725, न्यूनतम भाव 3500 व औसत भाव 4550 रहा। इसके अलावा खरगोन अनाज मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव 1745, न्यूनतम भाव 1590 व औसत भाव 1625 रहा। जबकि मक्का का अधिकतम भाव 1411, न्यूनतम भाव 1220 व औसत भाव 1330 तथा सोयाबीन का अधिकतम भाव 4161, न्यूनतम भाव 3555 एवं औसत भाव 3860 रहा।

महत्वपूर्ण खबर : किसानों को जारी होगी सीएम किसान कल्याण की राशि

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *