Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में आलू उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर कार्यशाला आयोजित

13 सितम्बर 2023, देवास: देवास में आलू उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर कार्यशाला आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र, देवास में एक दिवसीय आलू उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. मुरलीधर, वरिष्ठ वैज्ञानिक, राष्ट्रीय आलू अनुसन्धान केंद्र, ग्वालियर, श्री पंकज शर्मा,उप-संचालक, उद्यानिकी विभाग, देवास तथा जिले के 04 एफपीओ एवं एनजीओ द्वारा अंगीकृत गाँवों के आलू उत्पादक कृषक व कृषक महिलाएं उपस्थित थीं ।

डॉ. मुरलीधर ने किसानों को आलू बीज उत्पादन के प्रमुख गुर के साथ -साथ कीट एवं बीमारियों के प्रबंधन के बारे में विस्तार से कृषकों की समस्याओं का समाधान भी किया।साथ ही आलू से बनने वाले उत्पाद जैसे गुलाब जामुन, जलेबी, केक आदि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के उत्पाद बनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकता है। उन्होंने बताया कि किसान, एफपीओ या किसान समूह आलू उत्पादन एवं उक्त प्रसंस्करण से अधिक आय प्राप्त कर सकता है।

डॉ. ए.के.बड़ाया, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, देवास ने इस कार्यक्रम की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्तायुक्त आलू के बीज उत्पादन के साथ -साथ आलू प्रसंस्करण करना एवं कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के द्वारा किसानों को अधिक आय प्राप्त कराना आदि है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. निशीथ गुप्ता ने कृषकों को आलू की प्रचलित उन्नतशील किस्मों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन केंद्र की वैज्ञानिक श्रीमती नीरजा पटेल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के.एस. भार्गव, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. लक्ष्मी के साथ साथ 120 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भागीदारी की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )