Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटी फसल में हवा से हुई हानि

7 मार्च 2023, इंदौर ।  कटी फसल में हवा से हुई हानि – हाल ही में मध्यप्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने रबी फसलों को बहुत नुकसान पहुँचाया है। जबकि कई किसान गेहूं की कटाई के बाद  उसकी थ्रेशिंग करके उपज को बेचने की तैयारी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने प्रकृति के रौद्र रूप के दर्शन करा दिए हैं।
                                       
प्रस्तुत वीडियो में संबंधित किसान द्वारा गेहूं की कटाई करके उसे पूलों में बांधकर खेत में रखकर थ्रेशर में डालने की तैयारी की जा रही थी। थ्रेशर भी खेत में खड़ा कर दिया था। इस बीच तेज़ रफ्तार से चली हवा ने खेत में रखे गेहूं के इन पूलों को हवा में उड़ाकर खेत में इधर -उधर गिरा दिया। इससे सूखी बालियों से गेहूं के बीज खेत में बिखर गए । इससे किसान को निश्चित ही हानि हुई होगी। कटी फसल में हवा से हुई हानि का यह दृश्य अनोखा है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें