Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर सम्मानित  

19 दिसम्बर 2022, जबलपुर: खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर सम्मानित – राजभाषा हिन्दी के प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में सर्वाधिक एवं सराहनीय कार्यो के लिए खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर को वर्ष 2021 के दौरान लगातार द्वितीय वर्ष भी प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निदेशक  डॉ.जे.एस.मिश्र ने हर्ष व्यक्त कर राजभाषा हिन्दी में किये जा रहे शत प्रतिशत कार्यों की सराहना की।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा खरपतवार अनुसंधान निदेशालय, जबलपुर को वर्ष 2020-2021 के दौरान राजभाषा हिन्दी के प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में सर्वाधिक एवं सराहनीय कार्यो के लिए राजर्षि टंडन राजभाषा पुरस्कार का प्रथम पुरस्कार एवं निदेशालय की पत्रिका ‘तृण संदेश ’ के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी हिंदी पत्रिका पुरस्कार प्रदान किया गया। गत दिनों आयोजित 11वीं छः माही बैठक के दौरान उप महाप्रबंधक, पश्चिम  मध्य रेल एवं अन्य गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति  में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ.जे.एस.मिश्र ,अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं निदेशालय के निदेशक ने हर्ष व्यक्त करते हुए निदेशालय की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के द्वारा राजभाषा हिन्दी में किये जा रहे शत प्रतिशत कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर डॉ. पी.के. सिंह सह अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति एवं श्री बसंत मिश्रा प्रभारी राजभाषा उपस्थित थे ।

बता दें कि जबलपुर निदेशालय  में तकनीकी एवं वैज्ञानिक शोध कार्य किये जाते हैं, परन्तु आम कृषकों  को तकनीकी एवं वैज्ञानिक शोध कायों की जानकारी पूर्ण रूप से हिन्दी के फोल्डरों एवं निदेशालय की हिन्दी पत्रिका ‘तृण संदेश ‘ द्वारा प्रदान की जाती है।उल्लेखनीय है कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) द्वारा कार्यालय क्रमांक-2 के अधीन आने वाले लगभग 48 केंद्रीय  सरकार के संस्थानों  का नराकास द्वारा पूरे वर्ष के दौरान राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार का मूल्यांकन किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )