Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों के दल का राजस्थान भ्रमण

22 दिसम्बर 2022, नीमच: कृषकों के दल का राजस्थान भ्रमण – सुशासन सप्‍ताह अन्‍तर्गत आत्‍मा परियोजना  नीमच द्वारा  प्रगतिशील कृषकों का राज्‍य के बाहर 4 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषकों के दल द्वारा 20 दिसम्‍बर को उद्यानिकी  महाविद्यालय झालावाड़ एवं कृषि विज्ञान केन्‍द्र झालावाड़ का भ्रमण किया गया, तथा 21 दिसम्‍बर 2022 को मेकेनाडज्‍ड एग्रीकल्‍चर फार्म कोटा एवं स्‍टेट आफ एक्‍सीलेंस फार स्‍ट्रेस फ्रूट फार्म का भ्रमण कराया गया । इस भ्रमण के दौरान कृषकों ने उन्‍नत उद्यानिकी फसलों की तकनीक की जानकारी प्राप्त की।

 इसके अलावा आत्‍मा परियोजना , नीमच द्वारा 30 पुरूष और 15 महिला कृषकों का राज्‍य के अन्‍दर दो दिवसीय भ्रमण आयोजित किया गया । इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत 20 व 21 दिसम्‍बर 2022 को उदयानिकी महाविदयालय मंदसौर एवं कृषि विज्ञान केन्‍द्र उज्‍जैन का भ्रमण करवा कर, उन्‍नत कृषि तकनीक से अवगत कराया गया है।    

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें