बड़गांव किरनापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना
15 मार्च 2021, बालाघाट। बड़गांव किरनापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना – राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र, बडग़ांव, बालाघाट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कृषि में महिलाओं का योगदान के उपलक्ष्य में मनाया गया। जिसमें जिले के महिला किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. राऊत के मार्गदर्शन में किरनापुर की सफल मशरूम उत्पादन महिला कृषक श्रीमती अर्जना सारंगपुरे के मुख्य अतिथि में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों एवं कार्यकर्ताओं तथा महिला कृषकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों के अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.एल. राऊत ने अपने उद्बोधन में महिलाओं का सम्मान कर उनके कृषि में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एम.पी. इंगले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एस.आर. धुवारे, डॉ. एस.के. जाटव, डॉ. बी.के. प्रजापति, श्री धर्मेन्द्र आगाशे, श्री हेमंत राहंगडाले, श्री जितेन्द्र मर्सकोले एवं जितेन्द्र नगपुरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वैज्ञानिक डॉ. बी.के. प्रजापति द्वारा किया गया।