Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष का रिकार्ड टूटा, 102 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

22.72 लाख किसानों ने बेचा धान: किसानों को 21,006 करोड़ रु. का भुगतान

18 जनवरी 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष का रिकार्ड टूटा, 102 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी – छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू के खरीफ सीजन में पिछले वर्ष का रिकार्ड टूट गया है। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 2021-22 में 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी का यह आकड़ा और भी बढ़ेगा। धान खरीदी 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। राज्य के 22.72 लाख किसानों ने धान विक्रय किया है। धान के एवज में इन किसानों को 21,006 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। धान खरीदी केन्द्रों में दिख रही किसानों की चहल-पहल और धान की आवक से यह अनुमान है कि यह लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त हो जाएगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 102 लाख मीट्रिक टन धान में से 87 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 78 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी फैसलों से इन चार वर्षों में लगातार किसानों की पंजीयन और रकबा में वृद्धि हुई है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें