Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

डॉ. राजीव बैराठी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

06 अक्टूबर 2022, उदयपुर: डॉ. राजीव बैराठी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय में कार्यरत प्रौफेसर डॉ. राजीव बैराठी को एक वैज्ञानिक के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्र स्तरीय आउटस्टेंडिग अचीवमेंट अवार्ड – 2022 प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरूस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के इण्डियन ग्रासलैंड एण्ड फौडर रिसर्च इन्सटीट्यूट, श्रेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, श्रीनगर एवं नेशलन एग्रीकल्चरल हायर एजूकेशन प्रोजेक्ट, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28 से 30 सितम्बर, 2022 को कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित तीन दीवसीय अन्तरार्ष्ट्रीय काफ्रंेस में प्रदान किया गया।

डॉ. राजीव बैराठी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

डॉ. बैराठी को प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक के रूप में उनकी 25 वर्षो की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आउटस्टेंडिग अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। डॉ. राजीव बैराठी के राष्ट्र स्तरीय शोध पत्रिकाओं में कुल 60 से ज्यादा अनुसंधान लेख प्रकाशित हो चुके है। उन्होंने 8 पुस्तकें एवं 20 से अधिक तकनीकी पुस्तिकाएं भी लिखी है। इसके अतिरिक्त वे आठ एम. एस. सी. एवं दो पी.एच.डी. छात्रों के प्रमुख सलाहार भी रहे है। उनकी इस उपलब्धी से कृषि विश्वविघालय, उदयपुर का नाम गौरान्वित हुआ है। 

महत्वपूर्ण खबर: कृषि वैज्ञानिकों ने बताई बीजामृत, जीवामृत बनाने की विधि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें