Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं, मध्यप्रदेश में सामान्य वर्षा दर्ज़

04 जुलाई 2023, इंदौर: मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं, मध्यप्रदेश में सामान्य वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र , भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों में मध्यप्रदेश  में सामान्य वर्षा हुई। भोपाल, नर्मदापुरम,सागर , रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन और चम्बल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा ग्वालियर संभाग के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हुई।  वस्तुतः मध्यप्रदेश में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इस कारण प्रदेश में कहीं तेज़ वर्षा की संभावना नहीं हैं। वातावरण में नमी के कारण कहीं -कहीं हल्की वर्षा हो रही है।  दो दिन बाद राज्य में फिर वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम केंद्र ने भिंड, ग्वालियर, दतिया,रतनगढ़,मुरैना, बुरहानपुर, खंडवा, ओंकारेश्वर,इंदौर, धार, देवास, राजगढ़,बैतूल गुना,अशोकनगर, शिवपुरी,विदिशा, बड़वानी,अलीराजपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, सागर, छिंदवाड़ा, पेंच,सिवनी, दमोह,मंडला,डिंडोरी,जबलपुर,भेड़ाघाट,पन्ना, सतना, मैहर, चित्रकूट,शहडोल,निवाड़ी ,ओरछा,उमरिया,और बांधवगढ़ में मध्यम वर्षा और  आगर , उज्जैन ,नीमच, मंदसौर,हरदा,रायसेन, भोपाल,बैरागढ़,  शाजापुर , सीहोर ,  नर्मदापुरम , पचमढ़ी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, छतरपुर , खजुराहो, रीवा , सीधी, सिंगरौली, बालाघाट , कटनी, अनूपपुर और  अमरकंटक में आज दोपहर पश्चात हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों के लिए वर्षा का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी ज़िलों में तथा शहडोल और रीवा संभागों के ज़िलों में वर्षा या गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ेंगी , जबकि नर्मदापुरम,भोपाल, उज्जैन, इंदौर,जबलपुर और चम्बल संभागों के ज़िलों में तथा दमोह, सागर, ग्वालियर और दतिया ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा या बौछारें पड़ सकती  हैं।   संलग्न नक़्शे में 1 जून से 4  जुलाई तक की अवधि में हुई वर्षा प्रतिशत में  दर्शाया है। नक़्शे में  गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20  % से अधिक लेकिन  60 % से  कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें