मध्यप्रदेश के 10 जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी
01 अगस्त 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; ग्वालियर , जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; चंबल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। भारी वर्षा – झिरन्या 96.0, गोगावां 90.0, पाटी 80.0, कसरावद 80.0, नेपानगर 73.5, खाचरौद 72.0, मनावर 70.0, सोंडवा 68.0, रतलाम 65.0, सतवास 65.0 और महेश्वर में 65.0 मिमी दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण – पूर्व राजस्थान एवं उससे सटे क्षेत्रों पर स्थित सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र आज दिनांक 01 अगस्त , 2026 को प्रातः 0830 बजे (भारतीय मानक समय) तक उसी क्षेत्र में स्थित है। इससे संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 7.6 किमी तक विस्तृत है तथा ऊँ चाई के साथ दक्षिण – पश्चिम की ओर झुका आ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम -उत्तर -पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए दक्षिण राजस्थान से होकर गुजरने तथा क्रमशः कमजोर होकर निम्न डाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है। मानसून ट्रफ , मध्य समुद्र तल पर वर्तमान में जैसलमेर, दक्षिण – पूर्व राजस्थान एवं उससे सटे क्षेत्रों पर स्थित सुपष्ट निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र , सीधी, डेहरी, मालदा से होकर पूर्व की ओर मणिपुर तक विस्तृत है। एक ट्रफ, दक्षिण -पश्चिम राजस्थान से उत्तर -पूर्व बिहार तक विस्तृत है। यह दि ण-पूव राज ान एवं उससे सटे े ों पर त सु िन दाब े के के , म देश के उ री भागों तथा दि ण-पूव उ र देश से होकर गुजरती है। यह मध्य समुद्र तल से 4.5 किमी तक विस्तृत है तथा ऊँचाई के साथ दक्षिण -पश्चिम की ओर झुकी ई है। अपतटीय ट्रफ, मध्य समुद्र तल पर वर्तमान में दक्षिण -गुजरात से केरल तट तक विस्तृत है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने राजगढ़, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात एवं झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अशोकनगर, ग्वालियर , दतिया , भिंड , सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर, पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होगी। साथ ही इन जिलों में झंझावात / वज्रपात के साथ 30 – 40 किमी / घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं खरगोन , बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन , देवास, शाजापुर, मुरैना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा राजगढ़, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी एवं श्योपुरकलां जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

