Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारत के उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ द्वारा केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर का दौरा

15 सितम्बर 2023, अविकानगर: भारत के उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ द्वारा केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर का दौरा – भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ द्वारा आज भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, तहसील मालपुरा, जिला टोंक के अविशान भेड़ क्षेत्र का दौरा किया गया।

उपराष्ट्रपति ने देश में उपलब्ध भेड़ की नस्ल, संस्थान की एक से ज्यादा मेमने देने वाली अविशान भेड़ के जुड़वा एवं ट्रीपलेट मेमने, विभागों की उन्नत तकनीकी आदि का अवलोकन कर संस्थान के उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने में किसान एवं पशुपालक की महती भूमिका की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने कृषि एवं पशुपालन के वर्तमान परिवेश में भविष्य के हिसाब से बदलाव की जरूरत पर जोर दिया, जिसमें भाकृअनुप के वैज्ञानिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भारत सरकार की अनुसूचित जाति स्कीम में एक माह का प्रशिक्षण ले रहीं महिला प्रशिक्षुओं से भी मुलाकात की और उन्हे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उपराष्ट्रपति ने संस्थान में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे 8 से ज्यादा राज्यों के 30 से अधिक पशुपालक किसानों, 100 से ज्यादा प्रगतिशील किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी बदौलत ही भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल की है साथ ही खाद्य उत्पादों का निर्यातक भी बना है। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी के प्रयास से आज हम विभिन्न वैश्विक मंच, जैसे- जी20, वर्ल्ड बैंक आदि पर देश का मान बढ़ाते हुए विश्व के कई देशों को मुश्किल वक्त में मदद करने में सक्षम हुए हैं।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर टोंक सवाई माधोपुर के सांसद, श्री सुखबीर सिंह जौनपुरिया, स्थानीय विधायक, श्री कन्हैया लाल चौधरी, टोंक जिला प्रमुख, श्रीमती सरोज बंसल, मालपुरा नगर पालिका चेयरमेन, श्रीमती सोनियां सोनी, पूर्व विधायक, श्री जीतराम चौधरी उपस्थित रहे।डॉ. अरूण कुमार तोमर, संस्थान के निदेशक ने स्वागत संबोधन दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर) चेयरमेन, श्रीमती सोनियां सोनी, पूर्व विधायक, श्री जीतराम चौधरी उपस्थित रहे। डॉ. अरूण कुमार तोमर, संस्थान के निदेशक ने स्वागत संबोधन दिया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )