Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा सरकार ने ड्रैगन फ्रूट खेती को बढ़ावा देने विशेष अनुदान योजना लागू की

6 अगस्त 2022, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ड्रैगन फ्रूट खेती को बढ़ावा देने विशेष अनुदान योजना लागू की – हरियाणा सरकार ने प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान योजना लागू की है। इस महंगे ड्रैगन फ्रूट की बाजार में मांग और इससे होने वाली आमदनी को देखते हुए इस फल की खेती मुनाफे का सौदा है। बागों की स्थापना से पानी की भी बचत होगी होगी और किसानों की आय में इजाफा होगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में ड्रैगन फ्रूट के बाग के लिए 1,20,000 रुपए प्रति एकड़ के अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसमें पौधा रोपण के लिए 50,000 रुपए एवं ट्रैलिसिंग सिस्टम (जाल प्रणाली) के लिए 70,000 रुपए प्रति एकड़ है। इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक अनुदान की सुविधा का लाभ ले सकता है। किसान बागवानी विभाग की वेबसाइट  http://hortnet.gov.in पर जाकर आवदेन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

ज्ञात होगा कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित हुए मुख्य सचिवों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर अपने विचार रखे थे। प्रधानमंत्री के इन विचारों को सबसे पहले हरियाणा सरकार ने जमीनी स्तर पर लागू करने की पहल की। इसी के साथ हरियाणा ड्रैगनफ्रूट के लिए एक विशेष योजना शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:एग्री इंफ्रा फंड योजना में राजस्थान सम्मानित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें