Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में प्रदेश की महिला किसान उत्पादक कंपनी का प्रशिक्षण जारी

21 दिसम्बर 2022, धार: धार में प्रदेश की महिला किसान उत्पादक कंपनी का प्रशिक्षण जारी – ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश की महिला किसानों को भारत सरकार के 10 हजार एफपीओ बनाने के कार्यक्रम के तहत अपनी स्वयं की किसान उत्पादक कंपनी का गठन कर लिया है। प्रदेश के सात जिलों में गठित इन नवीन महिला किसान उत्पादक कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में धार जिले के साथ राजगढ़, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन और देवास जिले की महिला किसानों को विभिन्न खेल, नाटक और समूह चर्चा और प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृषि उत्पादों के विपणन और उसमें आने वाली कठिनाइयों के बारे में खेल-खेल में सीख दी जा रही है। साथ ही इस प्रशिक्षण को सीधे प्रसारण के माध्यम से पांच राज्यों उत्तरप्रदेश, झारखंड, छतीसगढ़ एवं असम की महिलाएं भी एक साथ इसी समय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ट्रांसफोर्मिंग रुरल इंडिया फाउंडेशन (टीआरआईएफ) एवं नेशनल एसोसिएशन फॉर्मर प्रोड्यूसर संगठन (NAFPO) के द्वारा मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में नई दिल्ली से श्री अमजद खान के साथ भोपाल से श्री संदीप सक्सेना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

टीआरआईएफ मनावर सुश्री पल्लवी जैन ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ टीआरआईएफ – नेएफपो तथा समुन्नति फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से प्रदेश में अब तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला किसानों के कुल 22 महिला किसान उत्पादक कंपनियों का गठन एवं पंजीयन का कार्य सम्पन्न हो चुका है। महिला किसान कंपनियों के निदेशक मण्डल में शामिल इन महिलाओं के प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन हेतु प्रदेश के धार एवं मंडला जिले में विशेष प्रशिक्षण क्लस्टर केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी माहों में सतत रूप से आयोजित किए जाएंगे । प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी श्री अजय गहलोत, श्री वर्धमान एवं श्री संजय भूरिया, एन आर एल एम धार जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री अर्पणा पाण्डेय के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न जिलों से आए ब्लॉक समन्वयक श्री भगत दायमा, श्री सुवेन्द्र आदि का विशेष योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )