Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले के किसान उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार से सम्मानित

30 जनवरी 2023, देपालपुर(शैलेष ठाकुर, देपालपुर): इंदौर जिले के किसान उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार से सम्मानित – गणतंत्र दिवस पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा इंदौर जिले के दस किसानों को उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्कृष्ट  कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें जिले के चारों  ब्लॉक के किसान शामिल हैं। इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि और जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकी , प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

श्रीमती शर्ली थॉमस , उप संचालक  आत्मा परियोजना, इंदौर ने कृषक जगत को  उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर जिले के  श्री अर्जुन पिता सोहन लाल जाधव,ग्राम कटकोदा,देपालपुर,श्री प्रहलाद चौधरी ग्राम सिलोटिया, सांवेर,श्री देवकरण सेवाराम, गढ़ी इंदौर, श्री ओमप्रकाश मंडलोई  ,गढ़ी इंदौर, श्री नागुसिंह जी ,रामपिपल्या सांवेर , श्री छोगालाल नारायण ग्राम  जुलवानिया महू, श्री मोहित जाट ग्राम  शेरपुर महू ,श्री भोलाशंकर धन्नालाल ग्राम माचल देपालपुर,श्री प्रकाश चौहान ग्राम रलायता देपालपुर,श्री लाखन बालाराम माताबरोडी सांवेर को जिला स्तरीय  उत्कृष्ट  कृषक पुरस्कार से जल संसाधन मंत्री श्री  तुलसीराम सिलावट द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ₹25000 की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस  मौके पर इंदौर कलेक्टर डॉक्टर श्री इलैया राजा टी, मंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, श्री गौरव रणदिवे, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी श्री राकेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया , श्री राजेश हिंगणकर , जनपद अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिसोदिया ,कृषि विभाग,आत्मा व अन्य स्थानीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

पुरस्कृत किसान श्री अर्जुन जाधव ने  कृषक जगत को बताया कि आत्मा परियोजना की उप संचालक श्रीमती  शर्ली थामस ,रेणु पाराशर,  स्थानीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन , कृषि विभाग एवं  कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग तथा उनके द्वारा बताई गई उन्नत तकनीक ,संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने से अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (25 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )