Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश की तीन उत्कृष्ट स्वावलंबी गौठानें सम्मानित

25 अगस्त 2022, रायपुर । प्रदेश की तीन उत्कृष्ट स्वावलंबी गौठानें सम्मानित – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के तीन स्वावलंबी गौठानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन तीनों गौठानों को 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा गौठान, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद गौठान और कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के डोन्डे, हरनगढ़ गौठान को सम्मानित किया गया। इन तीनों गौठानों के गौठान समिति के अध्यक्ष क्रमश: सर्वश्री कनक सोनी, तिलक वर्मा और विष्णु साहू ने अपने-अपने गौठान की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।

सुराजी गांव के अंतर्गत राज्य स्तरीय गोधन न्याय सेल में योजना के संचालन, क्रियान्वयन और समन्वय में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री रामलखन खरे, ओएसडी डॉ. मौसम मेहरा, सहायक संचालक श्री चंदन राय और चिप्स के वरिष्ठ सलाहकार श्री नीलेश सोनी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

केसरा गौठान में स्वसहायता समूह के जरिए पशुपालकों से 4900 क्विंटल गोबर खरीदकर उससे 1700 क्विंटल कम्पोस्ट तैयार कर विक्रय किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चटौद गौठान समिति में पशुपालकों से अब तक 5500 क्विंटल गोबर खरीदकर 2200 क्विंटल कम्पोस्ट तैयार कर विक्रय किया गया है। गौठान में सीता महिला संगठन मुर्गीपालन, मछलीपालन, बकरीपालन, बाड़ी विकास के साथ मशरूम उत्पादन, पापड़, आचार, बड़ी, वाशिंग पावडर आदि का उत्पादन कर रही है।
डोन्डे, हरनगढ़ गौठान में समूह के माध्यम से पशुपालकों से 6200 क्विंटल गोबर की खरीदी कर 2900 क्विंटल कम्पोस्ट तैयार किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना