Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में जायद फसलों की बुवाई 2.52 लाख हेक्टेयर पार

04 अप्रैल 2024, भोपाल: प्रदेश में जायद फसलों की बुवाई 2.52 लाख हेक्टेयर पार – मध्य प्रदेश में इस वर्ष 13 लाख 33 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जायद फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 28 मार्च तक 2.52 लाख हे. से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है। इसमें मुख्य रूप से मूंग, मूंगफली, मक्का, उड़द एवं धान फसल जायद में ली जाती है। सबसे प्रमुख एवं किसानों को मुनाफा देने वाली फसल मूंग है जिसे जायद में सबसे अधिक क्षेत्र में प्रदेश के किसान अपनाने लगे हैं। चालू जायद वर्ष 2024 में लगभग 11 लाख  58 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध अब तक 1.88 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मूंग की बोनी हो गई है। वहीं गत वर्ष अब तक 1.79 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र मेेंं मूंग फसल ली गई थी। समर्थन मूल्य में बेहतर कीमत मिलने के कारण गत वर्ष किसानों को लाभ हुआ, इसे देखते हुए लक्ष्य में इस वर्ष 1 लाख हेक्टेयर की वृद्धि की गई है तथा किसान मूंग लगाने के प्रति उत्साहित भी हैं।

कृषि विभाग के मुताबिक देश एवं प्रदेश में सबसे अधिक मूंग फसल लेने वाला नर्मदापुरम जिला है। इस वर्ष यहां लगभग 2.95 लाख हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे नम्बर पर रायसेन जिला है। यहां 1.65 लाख हेक्टेयर में मूंग ली जाएगी। तीसरे नम्बर पर हरदा जिला है यहां 1.45 लाख हेक्टेयर में मूंग ली जाएगी। इसी प्रकार नरसिंहपुर जिले में 1.40 लाख हेक्टेयर में मूंग लगाने का लक्ष्य है वहीं  सीहोर जिले में 90 हजार,  जबलपुर 75 हजार, देवास 44 हजार, गुना 30 हजार, सागर 25 हजार एवं कटनी जिले में भी 25 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। कुल मिलाकर राज्य में  11 लाख 58 हजार हेक्टेयर मूंग लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 88 हजार हेक्टेयर में मूंग बोई गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 1 लाख 79 हजार 696 हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में जायद की अन्य फसलों की बोनी के तहत अब तक मूंगफली 5255 हेक्टेयर में, मक्का 9474 हेक्टेयर, उड़द 12539 हेक्टेयर एवं ग्रीष्मकालीन धान 37195 हेक्टेयर में बोई जा चुकी है। 60 दिन की मूंग फसल किसानों के लिए काफी लाभदायक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

म.प्र. में जायद की बोनी 28 मार्च 2024 (हेक्टे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
मूंग1158758 188076
उड़द8781612539
धान4856537195
मक्का  215119474
मूंगफली168245255 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)