Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

थाईलैंड की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी डीपीयू ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ एमओयू का दिया प्रस्ताव

24 जनवरी 2023, इंदौर: थाईलैंड की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी डीपीयू ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ एमओयू का दिया प्रस्ताव – गत दिनों सम्पन्न हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में थाईलैंड की 1968 में स्थापित पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी डीपीयू की भारतीय प्रतिनिधि श्रीमती प्रतिभा राठौड़, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश शासन के साथ एमओयू हस्ताक्षर करना चाहती है। श्रीमती राठौर का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया था ,जिस पर सरकार समीक्षा कर रही है तथा निजी विश्व विद्यालय नियामक आयोग भी विचार कर रहा है।

श्रीमती प्रतिभा राठौर ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पत्रकारों को बताया था कि भारत के मध्यम वर्ग के छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं, इस समस्या को दूर करने के लिए कालेजों में अध्ययनरत छात्र स्नातक प्रथम वर्ष एवम द्वितीय वर्ष पूरा करने के बाद तृतीय वर्ष थाईलैंड से एवं चतुर्थ वर्ष इंग्लैंड से पूरा करके उन्हें इंग्लैंड की उपाधि प्राप्त होगी ,जिसके आधार पर उन्हें इंग्लैंड में वर्क परमिट मिलेगा। तृतीय वर्ष थाईलैंड में रहने के दौरान उन्हें इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल एक्स्पोज़र एवम इंटरनेशनल इंटर्नशिप की सुविधा प्राप्त होगी। इसके लिए हमारे द्वारा मध्यप्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालयों को प्रस्ताव भेजे गए हैं । एक प्रस्ताव प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन को भी भेजा गया है ताकि शासकीय कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र भी इस योजना का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की रिसर्च विंग के डॉ विजय साल्विया एवं विश्वविद्यालय के एकेडमिक सलाहकार श्री नीरज राठौर भी उपस्थित रहेंगे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें