Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के किसानों को गेहूं खरीद के 5800 करोड़ रुपये का किया भुगतान : दुष्यंत चौटाला

प्रदेश की अनाज मंडियों से 52 प्रतिशत गेहूं की फसल का हुआ उठान

28 अप्रैल 2023, चंडीगढ़: हरियाणा के किसानों को गेहूं खरीद के 5800 करोड़ रुपये का किया भुगतान : दुष्यंत चौटाला – हरियाणा के उपमुख्यमत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में 54 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 5800 करोड़ रुपये किसानों को सीधी पेमेंट की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में किसानों के खाते में खरीद के 9000 करोड़ रुपये डाल दिये जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री आज फतेहाबाद में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक अप्रैल से प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू की गई थी, अब तक 54 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है और आने वाले दिनों में बीस लाख मीट्रिक टन खरीद होने की और संभावना है। उन्होंने कहा कि मंडियों से उठान में तेजी लाई गई है और 52 प्रतिशत से ज्यादा उठान किया जा चुका है। विभाग ने रविवार को खरीद ना करके केवल उठान का दिन निर्धारित कर इसे बढ़ाया जाएगा। एक भी किसान को मंडी में फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आयी है, मंडी में आते ही किसान की फसल खरीदी गई है। एक सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि ई-टेंडरिंग प्रणाली को लेकर किसी प्रकार का कोई भ्रम नहीं रहा है। पंचायती राज संस्थाएं ई-टेडरिंग प्रणाली से काम शुरू कर चुकी है। यह प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेही है। इसमें ठेकेदार और अधिकारियों की जवाबदेही निश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि जरूरी और जल्दी काम करवाने वाले कामों के लिए सरकार ने सरपंचों की पॉवर को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें