Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

साइटोलाइफ़ एग्रीटेक और डीवाई पाटिल विद्यापीठ के बीच हुआ एमओयू

08 अप्रैल 2024, मुंबई: साइटोलाइफ़ एग्रीटेक और डीवाई पाटिल विद्यापीठ के बीच हुआ एमओयू – साइटोलाइफ़ एग्रीटेक प्रा लि,, मुम्बई ने “साइटोलाइफ़ कृषि अकैडमी” के अंतर्गत कृषि शिक्षा व कृषि उत्थान हेतु मुम्बई और पुणे स्थित डी वाई पाटिल विद्यापीठ (डीम विश्वविद्यालय) पुणे के साथ एक समझौता हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत दोनों संस्थाएं मिलकर कृषि शिक्षा,औद्योगिक प्रशिक्षण , कृषि का औद्योगिक  पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप  तथा कई अन्य  कृषि अनुसंधान परियोजना में मिलकर कार्य करेंगी ।

साइटोलाइफ़ मुम्बई के सीईओ डॉ. अमित त्रिपाठी ने एक साक्षात्कार में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि साइटोलाइफ़ कृषि एकेडमी’ के अन्तर्गत विभिन्न आईआईएम,आईआईटी तथा कृषि विश्वविद्यालयों के कृषि छात्रों तथा एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कॅरियर  हेतु भी ‘सीईओ टॉक ‘ के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि वे अपने ज्ञान व कौशल को इंडस्ट्री के माँग के अनुसार तैयार कर सकें। कृषि शिक्षा और कृषि उद्योग के बीच साइटोलाइफ़  एक सेतु का कार्य कर रहा  है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें