Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

धानुका एग्रीटेक स्पेन की कंपनी के साथ स्थापित करेगी संयुक्त उद्यम

06 फरवरी 2024, नई दिल्ली: धानुका एग्रीटेक स्पेन की कंपनी के साथ स्थापित करेगी संयुक्त उद्यम – कृषि रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक ने प्राकृतिक स्त्रोतो से उत्पन्न एंव प्राकृतिक मोलेक्यूल्स का इस्तेमाल कर बायोलॉजिकल उत्पादों के विकास और व्यावसायीकरण के लिए भारत में एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने सहित विभिन्न व्यावसायिक अवसरों को तलाशने के लिए स्पेन की बॉयोटेक कंपनी किमिटेक के साथ करार किया हैं। कंपनी ने घोषणा कर बताया कि उन्होंने इस संबंध में एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं।  दोनों कंपनियां देश में शोध एवं विकास सुविधा स्थापित करने का भी पर विचार करेंगी।

जैविक उत्पाद वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, सूक्ष्म शैवाल और जैव सूचना विज्ञान का उपयोग करके प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं। ये फसल सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य और पौधों को पोषण प्रदान करने वाले उत्पादों की एक स्थायी श्रेणी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन उत्पादों का उपयोग आवश्यकताओं के अनुसार व्यक्तिगत रूप से या पारंपरागत रासायनिक उत्पादों के साथ मिश्रित करके भी किया जा सकता है।

धानुका एग्रीटेक के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल धानुका ने कहा, ″भारतीय कृषक समुदाय को सर्वोत्तम उत्पाद और समाधान प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयास के तहत, हमने स्पेन की किमिटेक के साथ एक गैर-बाध्यकारी आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अंतर्गत जैविक उत्पादों के व्यावसायीकरण के साथ-साथ भारत में संयुक्त उपक्रम और आर एंड डी सुविधा स्थापित करने सहित बिजनेस के विभिन्न अवसरों की संभावनांए तलाशी जाएंगी। जैविक उत्पादों की मांग विश्व स्तर पर बढ़ रही है, और हम भारत में भी इन उत्पादों के लिए बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किमिटेक एक बायोटेक कंपनी और प्राकृतिक अणुओं के लिए समर्पित यूरोप के सबसे बड़े नवाचार हब मावी इनोवेशन सेंटर की संस्थापक है। किमिटेक ने मावी इनोवेशन सेंटर में एक क्रांतिकारी एआई प्लेटफॉर्म कार्यान्वित किया है। ‘लिन्ना’ (LINNA) नामक यह एआई प्लेटफॉर्म पहले से ही किमिटेक को उत्पाद विकास के लिए लगभग 35% कैंडिडेट कंपाउंड प्रदान कर रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किमिटेक के सीईओ फेलिक्स गार्सिया ने कहा, “वैश्विक स्तर पर भोजन के उत्पादन के तरीके को बदलने के हमारे मिशन के हिस्से के रूप में हमने भारत में किसानों के लिए रसायनों के समान ही प्रभावी प्राकृतिक समाधान लाने के लिए धानुका एग्रीटेक लिमिटेड को एक साझीदार के रूप में चुना है।”

किमिटेक दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में काम करता है और बी2बी और बी2सी बाजारों के लिए जैविक उत्पादों के विकास और व्यावसायीकरण के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सहयोग करता है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)