राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रबी बोनी 507 लाख हेक्टेयर से अधिक

26 दिसम्बर 2020, नई दिल्ली। देश में रबी बोनी 507 लाख हेक्टेयर से अधिक देश में चालू रबी सीजन में फसलों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में अब तक लगभग 19 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। अब तक कुल बोनी 507.01 लाख हेक्टेयर में की गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 488.11 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। गेहूं का रकबा भी अब तक लगभग 6 लाख हेक्टेयर अधिक है। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मुताबिक 11 दिसम्बर 2020 तक, कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 488.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 507.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है। इस प्रकार देश में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है। किसानों ने पिछले साल के 68.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले अब तक 73.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर तिलहनों की बुवाई की है। तिलहन के कुल क्षेत्र में औसत 7.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें सरसों का पिछले साल के 62.20 लाख हेक्टेयर की तुलना में 67.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया है।
प्रमुख रबी फसल गेहूं अब तक पिछले वर्ष के 248.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 254.73 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया है। इसी प्रकार गत वर्ष के 119.70 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले दलहन 130.59 लाख हेक्टेयर में बोयी गयी हैै। वहीं मोटे अनाज का क्षेत्र पिछले साल के 39.90 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 37.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में है जो गत वर्ष की तुलना में औसतन 6.20 प्रतिशत कम है।

देश में रबी फसलों की बुवाई

11 दिसम्बर की स्थिति (लाख हे. में)

फसलसामान्य क्षेत्र बुवाई 2020-21बुवाई 2019-20
गेहूं303.28254.73248.44
धान41.7910.4711.13
दलहन144.88130.59119.7
चना92.7798.8680.48
मसूर14.2414.4313.98
मोटे अनाज57.1437.4339.9
तिलहन73.1873.7968.93
सरसों59.4467.6762.2
कुल620.27507.01488.11
Advertisements
Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर : किसानों का आंदोलन तेज हुआ

Advertisements
Advertisement
Advertisement