Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने संतरा कैंडी यूनिट का शुभारम्भ किया

04 अप्रैल 2023, आगर मालवा: कलेक्टर ने संतरा कैंडी यूनिट का शुभारम्भ किया – कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने गत दिनों जिले के ग्राम खजूरी कानड़ में श्री ईश्वर सिंह पिता जगदीश राठौर द्वारा स्थापित सन्तरा कैंडी यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच कांताबाई राठौर, सीईओ जिला पंचायत श्री डीएस रणदा, संचालक उद्यान श्री सुरेश कुमार राठौर, नायब तहसीलदार श्री कमल सिंह सोलंकी, उद्यानिकी विभाग से श्री अशोक झनकारे, एसएचजी से ममता विश्वकर्मा, सुनीता राठौर तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि श्री ईश्वर सिंह राठौर को पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ‘ एक जिला एक उत्पाद -सन्तरा ‘ के तहत उक्त योजना में ऋण स्वीकृत किया गया है। उक्त इकाई की कुल लागत 32 लाख है, जिसमें से 17 लाख ऋण बैंक ऑफ इंडिया से स्वीकृत हुआ है, शासन की ओर से 9 लाख 37 हजार अनुदान भी दिया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (03 अप्रैल 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें