पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत कृषकों को मिलेंगे पुरस्कार, 25 मई तक मंगाए आवेदन

16 मई 2026, इंदौरउन्नत कृषकों को मिलेंगे पुरस्कार, 25 मई तक मंगाए आवेदन –  इंदौर जिले में किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 में कृषि की उन्नत तकनीक अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ाने वाले उन्नत किसानों को राज्य शासन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी किसानों को आत्मा योजनान्तर्गत मिलेंगे।

कृषि तकनीकी प्रबंध संस्था की परियोजना संचालक सह उप संचालक श्रीमती शर्ली थामस ने बताया कि आत्मा योजनान्तर्गत उन्नत किसानों को जिला स्तर पर 25-25 हजार रुपये और विकासखण्ड स्तर पर 10-10 हजार के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिये विभाग द्वारा जिले के किसानों से 25 मई 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मंगाए गए हैं। कृषि श्रेणी हेतु आवेदन संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक आत्मा या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से प्राप्त किए जा सकते है। इसी प्रकार उद्यानिकी कृषक आवेदन उद्यान विभाग तथा पशुपालक कृषक पशुपालन विभाग से और मछली पालक कृषक मछली पालन विभाग से एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन प्राप्त कर, आवेदन संबंधित उसी विभाग से सत्यापन पश्चात 25 मई 2026 शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements