पॉलीहाउस और सोलर फेंसिंग अपनाकर हिमाचल के किसान की कमाई पहुंची 10 लाख रुपये
परंपरागत खेती छोड़ अपनाई पॉलीहाउस तकनीक, हिमाचल के किसान की सालाना कमाई पहुंची 10 लाख रुपये
16 नवंबर 2026, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): पॉलीहाउस और सोलर फेंसिंग अपनाकर हिमाचल के किसान की कमाई पहुंची 10 लाख रुपये – हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भुटलाहर गांव के किसान महेंद्र सिंह पहले परंपरागत तरीके से अपनी 20 कनाल जमीन पर गेहूं और मक्का उगाते थे, जिससे उन्हें बहुत कम आय होती थी। आज वही खेत उन्हें पॉलीहाउस खेती, सोलर फेंसिंग और मशरूम उत्पादन के जरिए सालाना करीब 10 लाख रुपये की कमाई दे रहा है।
महेंद्र सिंह को साल 2017 में डॉ. वाई.एस. परमार किसान बागवान समृद्धि योजना के बारे में जानकारी मिली। इस योजना के तहत सरकारी आर्थिक सहायता से उन्होंने अपने खेत में 250 वर्ग मीटर के तीन पॉलीहाउस बनाए, जिनमें वे टमाटर, शिमला मिर्च और खीरा उगाते हैं। पॉलीहाउस में फसलों को खराब मौसम से बचाव मिलता है और नियंत्रित परिस्थितियों में खेती संभव होती है।
जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग
खुले खेतों में सब्जियों की फसल को जंगली जानवर और आवारा पशु अक्सर नुकसान पहुंचाते थे। इस समस्या से निपटने के लिए महेंद्र सिंह ने 2018 में मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत आवेदन किया, जिसके बाद सरकार ने उनके खेत में सोलर फेंसिंग लगाई। इससे जंगली जानवर और पशु खेतों से दूर रहने लगे और सब्जियों व फलों की फसल सुरक्षित हो गई।
खुले खेतों में अब वे आड़ू, सेब और नींबू जैसे फलों के पेड़ भी उगा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने खेत में बटन और ऑयस्टर मशरूम की दो उत्पादन इकाइयां भी लगाई हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय मिलती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


