Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी फसलों की खेती से बढ़ाएं आमदनी – कलेक्टर हरदा

16 नवंबर 2026, हरदा: उद्यानिकी फसलों की खेती से बढ़ाएं आमदनी – कलेक्ट  हरदा – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत  गत दिनों टेमागांव क्लस्टर के ग्राम टेमागांव में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

उद्यानिकी फसलों की खेती से बढ़ाएं आमदनी  – कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने किसानों को परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र में नवाचार करते हुए उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर भी आगे आएं। इससे उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान उद्यम संवाद कार्यक्रम में ग्राम टेमागांव के किसान श्री मनोज किरार ने चिया सीड की खेती का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वे चिया सीड की खेती से प्रति एकड़ लगभग एक लाख रुपये तक का लाभ अर्जित कर रहे हैं। चिया सीड का बाजार भाव लगभग 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल है तथा इसकी खेती में सामान्य फसलों के बराबर ही लागत आती है। खातेगांव सहित अन्य स्थानों पर भी चिया सीड की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री सत्यम ने किसान श्री किरार के अनुभव की सराहना करते हुए अन्य किसानों से भी चिया सीड की खेती के प्रति रुचि लेने और इसका रकबा बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई फसलों और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं।

पशुपालन को व्यवसाय बनाने पर जोर- शिविर में उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. अजय राम टेके ने बताया कि उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन से दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। किसानों से अपेक्षा है कि वे उन्नत नस्ल के पशुओं का पालन करें एवं दुग्ध उत्पादन को अपना व्यवसाय बनाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान आमजन से उनकी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में कुल 220 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ श्री नरोत्तम भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा, सरपंच श्रीमती रत्ना पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture