Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीलगायों ने नष्ट की प्याज़ और तिल्ली की फसल  

6 मई 2022, इंदौर । नीलगायों ने नष्ट की प्याज़ और तिल्ली की फसल  – देपालपुर तहसील में पहले भी नीलगायों द्वारा किसानों की फसल को खराब करने के मामले सामने आए थे , लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से किसान फिर परेशान होने लगे हैं। ताज़ा मामला देपालपुर तहसील के ग्राम बेगंदा का सामने आया है , जहाँ  किसानों को प्याज़ और तिल्ली की फसल को नीलगायों ने नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान ने इसका वीडियो भेजा है।

इस बारे में पीड़ित किसान श्री लाखन पिता सालगराम परमार ने कृषक जगत को बताया कि आधे बीघे में प्याज़ और एक बीघे में तिल्ली की फसल लगाईं थी ,लेकिन बीती रात नीलगायों के झुण्ड खेत में  आए और न केवल फसल को तहस – नहस  कर दिया , बल्कि प्याज़ के बीज भी खा गए । मेरे अलावा गांव के श्री बाबूलाल पटेल की भी प्याज़ और तिल्ली की फसल को नुकसान पहुंचाया और श्री दिलीप परमार की गर्मी में लगाई सोयाबीन को भी क्षति पहुंचाई है।

यहाँ के अन्य किसानों का भी कहना है कि इस क्षेत्र के करीब 50 किसान पिछले एक माह से नीलगायों से परेशान हैं। पहले भी किसानों ने ज्ञापन आदि देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी , लेकिन कुछ नहीं हुआ। नीलगायों से बचाव के लिए तारबंदी का प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया। किसानों द्वारा मेहनत से तैयार की गई फसल के यूँ नष्ट हो जाने से किसानों को बहुत तकलीफ होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile