Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बिजाई के दौरान ट्यूबवेल के लिए किसानों को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी- रणजीत सिंह

6 मई 2022, चंडीगढ़ । फसल बिजाई के दौरान ट्यूबवेल के लिए किसानों को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी- रणजीत सिंह – हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि फसल बिजाई के दौरान ट्यूबवेल के लिए किसानों को बिजली की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए चार-चार घंटे का शेड्यूल बनाया जाएगा ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

वे सिरसा जिला के गांव भंभूर, ढाणी काहन सिंह, टिटू खेड़ा, नानकपुर, चकराइयां, चक साहिबा, मौजदीन, गिदरांवाली व ढाणी प्रताप सिंह आदि गांवों का करने के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बिजली मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के दिशा-निर्देश भी दिए।

बिजली मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए घग्घर का पानी 6 फीट की आरसीसी पाइप लाइन (सुलतानपुरिया खरीफ चैनल एक व दो) के माध्यम से गांव धनूर, अभोली, सुलतानपुरिया, धोतड़, अबूतगढ, ढाणी बंगी के खेतों में पहुंचाने की 40 करोड़ रुपये की लागत की योजना स्वीकृत हो चुकी है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों व आमजन के हित उनके लिए सर्वोपरि है और किसानों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी जिम्मेवारी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: भागीरथ कहे जाने वाले मनोहर लाल अब बने आईटी गुरु

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें