Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कई ज़िलों से दक्षिण – पश्चिम मानसून की रवानगी

03 अक्टूबर 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के कई ज़िलों से दक्षिण – पश्चिम मानसून की रवानगी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार आज 3 अक्टूबर को दक्षिण -पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर , दतिया, निवाड़ी , शिवपुरी, अशोकनगर , गुना, राजगढ़ , शाजापुर ,आगर, उज्जैन ,नीमच , मंदसौर , रतलाम, झाबुआ , धार और इंदौर ज़िलों से जा चुका है। वर्तमान में दसक्षिण -पश्चिम मानसून की निर्गमन रेखा गुर्ग, धर्मशाला ,मुक्तेश्वर पीलीभीत, उरई , अशोकनगर, इंदौर, बड़ौदा और पोरबंदर से गुजर रही है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के रीवा व शहडोल संभागों के ज़िलों में कई जगह, जबलपुर,नर्मदापुरम संभागों के ज़िलों में कुछ जगह और भोपाल  तथा सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के  ज़िलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्य प्रदेश -माडा ( सिंगरौली )70.5 ,सिंगरौली-एडब्ल्यूएस 61.4 ,चित्रंगी ( सिंगरौली) 57.8,डेवसर(सिंगरौली ) 39.0 ,सराय ( सिंगरौली ) 31.2 ,पवई ( पन्ना ) 30.0 ,वारासिवनी ( बालाघाट ) 28.2 ,नौरोजाबाद ( उमरिया )24.8 ,राजनगर ( छतरपुर ) 22.4 ,कुसमी ( सीधी )21.0 ,गुढ़ ( रीवा )21.0 और सिहावल ( सीधी ) में 20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने आगामी 24  घंटों में सिंगरौली और सीधी ज़िलों में मध्यम से भारी वर्षा , अनूपपुर और शहडोल ज़िलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, सतना, उमरिया , डिंडोरी और कटनी ज़िलों में कुछ स्थानों पर ,जबकि जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट , पन्ना ,दमोह, छतरपुर, नर्मदापुरम और बैतूल ज़िलों में कहीं- कहीं वर्षा होगी।  कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है। शेष ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें